
Pawaiya – Scindia meeting in Gwalior : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे पूर्व मंत्री एवं भाजपा के तेज तर्रार नेता जयभान सिंह पवैया के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई, खास बात ये रही कि इस दौरान कोई अन्य नेता, मंत्री, विधायक इस दौरान वहां मौजूद नहीं था, इस मुलाकात ने ग्वालियर चम्बल अंचल के सियासी पारे को चढ़ा दिया है।
पवैया की चाची जी के निधन पर शोक प्रकट करने गए थे सिंधिया
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया की चाचीजी का पिछले दिनों निधन हो गया था, पवैया पिछले कई दिनों से अपने पैत्रक गाँव चीनौर में ही थे यहाँ लगातार नेताओं का श्रद्धांजली देने के सिलसिला जारी था, वे कुछ दिन पहले ही ग्वालियर लौटे हैं, उनके ग्वालियर में मौजूदगी की जानकारी मिलते ही आज केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके निवास पर पहुंचे और चाची के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
पवैया – सिंधिया मुलाकात से चढ़ा सियासी पारा
मीडिया से बात करते हुए दोनों ही नेताओं ने इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन कभी एक एक दूसरे के धुर विरोधी रहे अंचल के दो बड़े नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ा दिया है, एक साल के अंदर सिंधिया – पवैया की मुलाकात ने नेताओं में खलबली पैदा कर दी है। आपको बता दें कि 10 महीने पहले भी सिंधिया ने पवैया के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।
[dgv_vimeo_video id=”798705698″]
[dgv_vimeo_video id=”798705810″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

