चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा, 14 सरपंच और 8 जनपद सदस्यों ने भी छोड़ी पार्टी

चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका, जिला पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा, 14 सरपंच और 8 जनपद सदस्यों ने भी छोड़ी पार्टी

Gwalior News : मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं , कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य सभी राजनीतिक दल चुनावों की तैयारी में लगे हैं इस बीच ग्वालियर में कांग्रेस को झटका लगा है, पार्टी के एक युवा नेता ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, इस्तीफा देने वाला युवा नेता ग्वालियर जिला पंचायत सदस्य है, उसने पार्टी नेताओं पर उसकी और उसके परिवार की उपेक्षा सहित पार्टी द्वारा देश द्रोही ताकतों के समर्थन में खड़े रहने के आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।बड़ी बात ये है कि जनपद सदस्य के इस्तीफे के साथ ही 14 सरपंच और 8 जनपद सदस्यों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया ।

पीसीसी चीफ कमल नाथ को भेजा  इस्तीफा 

ग्वालियर जिला पंचायत के सदस्य शिवराज सिंह यादव  ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को अपना इस्तीफा भेजते हुए पार्टी के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाये। अपने इस्तीफे में शिवराज यादव ने पार्टी के मूल कार्यकर्ताओं की इस समय उपेक्षा की जा रही है उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।

पार्टी पर उनके परिवार की उपेक्षा के आरोप 

कांग्रेस नेता ने लिखा कि मेरा परिवार समर्पित कांग्रेस परिवार है लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा मेरे पिता पप्पन यादव को लगातार उपेक्षित किया जा रहा है जबकि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को दिया है, मैं भी 10 साल से कांग्रेस में हूँ लेकिन अब मुझे लगता है कि जिस तरह का व्यवहार पार्टी नेताओं द्वारा मेरे पिता और मेरे साथ किया जा रहा है उस माहौल में मैं पार्टी में नहीं रह सकता।

कांग्रेस पर देशद्रोही ताकतों को समर्थन देने के गंभीर आरोप 

शिवराज यादव ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते  हुए आगे लिखा कि कांग्रेस की एक समाज विशेष को लेकर तुष्टिकरण की नीति और राष्ट्रद्रोही ताकतों का समर्थन मेरे जैसे देश भक्त युवा को आहत करता रहा है। ये सब देखकर मुझे लगता है मेरा भविष्य कांग्रेस में सुरक्षित नहीं है इसलिए मेरा सभी पदों से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ता हूँ ।

सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होंगे भाजपा में शामिल 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर दौरे से एक दिन पहले ही हुए इन इस्तीफों से स्पष्ट है कि ये सभी नेता भाजपा ज्वाइन करेंगे, शिवराज यादव ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि वे भाजपा का दामन थामेंगे, और यदि ऐसा होता है तो जिस ग्रामीण विधानसभा के वार्ड से शिवराज यादव आते हैं वो पूरा वार्ड भगवामय यानि भाजपा माय हो जायेगा क्योंकि उनके साथ सभी 14 सरपंच और 8 जनपद सदस्य भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे, चुनावों से पहले ग्वालियर में इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल 17 फरवरी को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में करोड़ों रुपये की सौगात देने ग्वालियर दौरे पर आयेंगे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews