“माधव महाराज” की याद में दौड़ा शहर, पिता को श्रद्धांजलि देने सिंधिया ने भी लगाई दौड़,एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

“माधव महाराज” की याद में दौड़ा शहर, पिता को श्रद्धांजलि देने सिंधिया ने भी लगाई दौड़,एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Scindia Marathon Gwalior : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधव राव सिंधिया (Madhav Rao Scindia) की याद में आज ग्वालियर में मैराथन का आयोजन किया गया, सीनियर वर्ग के लिए आयोजित मैराथन 2023 में शहर के और देश के अलग अलग शहरों से आये  धावकों ने जोश के साथ हिस्सा लिया, फिल्म एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अन्य अतिथियों के साथ हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की और फिर समापन मौके पर विजेताओं को पुरस्कार दिए।

“माधव महाराज” की जन्म जयंती पर आयोजित मैराथन में पूरा शहर दौड़ा तो उनके साथ अपने पिता की याद में केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister of Civil Aviation And Steel Jyotiraditya Scindia, ) ने भी दौड़ लगाई और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया ने भी दादा की स्मृति में मैराथन में हिस्सा लिया, पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित मैराथन को लेकर महिला और पुरुष दोनों वर्ग के धावकों में जोश दिखाई दिया।

मैराथन के दो अलग रूट थे, पुरुषों के लिए 12 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 7 किलोमीटर की मैराथन का आयोजन किया गया था, पुरे मार्ग की सुरक्षा के लिए करीब 200 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात थे, मैराथन की शुरुआत ग्वालियर व्यापार मेला से हुई जबकि समापन थीम रोड पर हुआ।

[dgv_vimeo_video id=”806650923″]

[dgv_vimeo_video id=”806651044″]

मैराथन के समापन मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, महिमा चौधरी, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे, पुरुष वर्ग में पहला स्थान भोपाल के उपेंद्र पाल का रहा जिसे 51 हज़ार का इनाम दिया गया वहीं महिला वर्ग में अलीगढ की सोनम चौधरी प्रथम स्थान पर रही उन्हें भी 51 हज़ार रुपये का नगद इनाम दिया गया, इसके आलावा अन्य विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

[dgv_vimeo_video id=”806658662″]

[dgv_vimeo_video id=”806658918″]

[dgv_vimeo_video id=”806659009″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews