Indore : सभी स्कूल-कॉलेजों के शिक्षकों का करवाया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण, ये है वजह

MP Tourism, indore

Indore : हेल्थ ऑफ इंदौर अभियान के चलते शहर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ कॉलेजों के शिक्षकों का हेल्थ चेकअप करवाया जाएगा। इसके लिए एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सभी शिक्षक अपना चेकअप करवा सकेंगे। इसकी जानकारी मंगलवार के दिन कलेक्टर कार्यालय में अभियान के संबंध में हुई बैठक में दी गई।

बताया गया कि शक्षक दिवस से पहले ये चेकअप कार्य पूरा कर लिया जाएगा। ये अभियान शहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है। लगातार इसमें कमी देखने को मिल रही है जो पूरा करने की तैयारी प्रशासन द्वारा की जा चुकी हैं। अब अभियान के तहत सभी स्कूलों और कॉलेजों में कई प्रतियोगिताएं का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चे भी भाग के सकेंगे और शिक्षक शिक्षिका भी।

Indore में कई जगहों पर खुलेंगे वेलनेस सेंटर

Indore

इसके अलावा शहर में कई जगहों पर वेलनेस सेंटर का शुभारंभ किया जाएगा जिसके तहत लोगों का इलाज भी करवाया जाएगा। साथ ही मिलेटस को बढ़ावा देने के लिए भी कई एक्टिविटीज करवाई जाएगी। बता दे, जो बैठक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय में किया गया उसमें सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, शासकीय, अशासकीय कॉलेजों और स्कूलों के प्रतिनिधि के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक में होने वाले हेल्थ अभियान को लेकर जानकारियां दी गई। इसे अलावा अभी शिक्षकों से भी ये अनुरोध किया गया है कि वह सब अपना हेल्थ चेकअप करवाई। स्वास्थ्य में जागरूकता लाने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षक जागरूक होंगे तो विद्यार्थी जागरूक होंगे। इसलिए इस अभियान पर काफी जोर दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews