पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस की साइकिल रैली को गृहमंत्री ने बताया पॉलिटिकल ड्रामा

पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस की साइकिल रैली को गृहमंत्री ने बताया पॉलिटिकल ड्रामा

भोपाल। पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में आज कांग्रेस प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। राजधानी भोपाल और इंदौर में कांग्रेस साइकिल रैली निकाल कर पेट्रोल- डीजल के बढ़ते दाम का विरोध करेगी। इंदौर में साइकिल रैली का नेतृत्व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी करेंगे। वही राजधानी भोपाल में कांग्रेस महासचिव और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह विरोध प्रदर्शन करते हुए साइकिल से सीएम हाउस पहुंचेगे और ज्ञापन सौपेंगे। भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से कांग्रेस की साइकिल रैली शुरू होगी। दिग्विजय सिंह के साइकिल प्रदर्शन पर मप्र के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष किया है। उन्होंने इसे दिग्विजय सिंह का पालिटिकल ड्रामा बताया है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह के साईकिल प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दो तरह की सोच काम करती हैं। एक वह सोच जो झूठ बोलकर जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 रुपए डीजल- पेट्रोल कम करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो साईकल पर बैठने से पहले दिग्गविजय सिंह जनता से माफी मांगे। यह स्वीकार करें कि हमने झूठ बोला था फिर ज्ञापन देने जाए।

आगे अपने बयान में मंत्री मिश्रा ने तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह के साईकल स्टैंड को पॉलिटिकल ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में तेल के दाम कम नहीं किये थे बल्कि 2 रुपए बढ़ाए थे। और वह 2 रुपए तेल पर बढ़ाकर जैकिलन और सलमान पर कमलनाथ सरकार खर्च कर रही थी। यह दो सोच है, एक सोच बहुजन, हिताय बहुजन सुखाय, जिसमें भाजपा सरकार तेल के दाम बढ़ाकर कोरोना पर खर्च करती हैं। एक सोच जैकलीन और सलमान वाली थी, जिसमें कांग्रेस दाम बढ़ाकर आईफा पर खर्च कर रही थी।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सरकार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की धमकी थी। जिसके बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस आज सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews