इंदौर एयरपोर्ट पहली बार पार कर सकता है 40 लाख यात्रियों का आंकड़ा, पढ़ें यह खबर

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indore Airport) धीरे-धीरे पूरे देश में अपनी छाप छोड़ता जा रहा है। दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार जानिए कितने यात्रियों की आवाजाही हो रही है।
इंदौर एयरपोर्ट पहली बार पार कर सकता है 40 लाख यात्रियों का आंकड़ा, पढ़ें यह खबर

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Indore Airport) के लिए यह वर्ष यानी 2024 का यह साल बेहद ही खास साबित हो रहा है।दरअसल एयरपोर्ट अथॉरिटी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के पहले 8 महीनों (जनवरी से अगस्त) में 25 लाख 19 हजार 217 यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से यात्रा की है, जो 2023 के इसी समय के मुकाबले 2 लाख 19 हजार यात्रियों की बढ़ोतरी को दर्शा रहा है।

दरअसल 2023 में इस अवधि के दौरान 22 लाख 99 हजार 494 यात्री दर्ज किए गए थे। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, यदि यह प्रवृत्ति जारी रहती है तो इस साल इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही की संख्या 40 लाख तक पहुंच सकती है।

यात्रियों की संख्या में हो रहा इजाफा

जानकारी के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट अपने 87 सालों के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में बढ़ रहा है, और जल्द ही यह मध्य भारत के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में भी इंदौर एयरपोर्ट का नाम शामिल हो सकता है। वहीं यात्रियों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है, और इसके साथ ही यहां उड़ानों और एयरलाइंस की तादाद भी तेजी से बढ़ रही है।

40 लाख यात्रियों के आंकड़े को पार कर सकता इंदौर एयरपोर्ट

दरअसल इंदौर एयरपोर्ट की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 और 2024 के बीच यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। बता दें कि जनवरी से अगस्त 2023 के दौरान 22 लाख 99 हजार 494 यात्रियों ने हवाई अड्डे का उपयोग किया था, जबकि 2024 में इसी अवधि के दौरान यह आंकड़ा और बढ़कर 25 लाख 19 हजार 217 हो गया था। वहीं इस तरह, कुल 2 लाख 19 हजार 723 यात्रियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अगर ऐसा ही ट्रेंड जारी रहा, तो साल के अंत तक इंदौर एयरपोर्ट 40 लाख यात्रियों के आंकड़े को पार कर सकता है।

अगस्त रहा सबसे व्यस्त महीना

बता दें कि अगस्त 2024 इंदौर एयरपोर्ट के लिए सबसे व्यस्त महीनों में शुमार रहा है, जानकारी के अनुसार अगस्त के महीने में कुल 3 लाख 20 हजार यात्रियों ने सफर किया है। इससे पहले मार्च 2024 में एयरपोर्ट पर अब तक की सबसे अधिक यात्री संख्या दर्ज की गई थी, जब 3 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews