यात्री कृपया ध्यान दें! आज से नहीं चलेगी इंदौर एयरपोर्ट से चलने वाली ये तीन सीधी फ्लाइट

आज से इंदौर एयरपोर्ट से संचालित होने वाली तीन फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। इन फ्लाइट्स में उदयपुर, जोधपुर और नासिक की फ्लाइट शामिल हैं। इन तीनों ही फ्लाइट्स से ट्रैवल करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।
यात्री कृपया ध्यान दें! आज से नहीं चलेगी इंदौर एयरपोर्ट से चलने वाली ये तीन सीधी फ्लाइट

इंदौर से उदयपुर, जोधपुर और नासिक जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंदौर एयरपोर्ट से मिलने वाली इन तीनों शहरों के लिए सीधी फ्लाइट अब बंद कर दी गई है। बता दें कि ये फ्लाइट्स इंडिगो एयरलाइंस द्वारा संचालित की जा रही थीं। अब एयरलाइंस ने इन तीनों ही रूट पर जाने वाली इन फ्लाइट्स को बंद कर दिया है। ऐसे में इन रूट्स पर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी आएगी। जानकारी के मुताबिक, एयरलाइन द्वारा इन फ्लाइट्स की बुकिंग पहले से ही बंद कर दी गई थी, जबकि जिन यात्रियों ने एडवांस में बुकिंग की थी, उन्हें कंपनी द्वारा रिफंड भी दिया जाएगा।

हालांकि रिफंड के अलावा कंपनी द्वारा कनेक्टिंग फ्लाइट का ऑप्शन भी यात्रियों को दिया जाएगा। बता दें कि ये तीनों ही फ्लाइट्स 1 अगस्त से बंद हो रही हैं। इसका कारण रोटेशन प्रक्रिया को बताया जा रहा है। इसके अलावा एक कारण यह भी है कि इन फ्लाइट्स में यात्रियों की बुकिंग कम हो रही थी। अब जो यात्री जोधपुर जाना चाहते हैं, उन्हें इंदौर से दिल्ली या मुंबई होते हुए जोधपुर जाना होगा।

अब कैसे जा सकते हैं यात्री?

अगर आप इंदौर से जोधपुर जा रहे हैं, तो आपके पास और भी कई ऑप्शन रहेंगे। इसमें इंदौर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु होते हुए आप उदयपुर और जोधपुर जा सकते हैं। इसके लिए आपको 10 से ज्यादा फ्लाइट्स मिल जाएंगी। जबकि नासिक जाने वाले यात्रियों के लिए भी इसी प्रकार की कनेक्टिंग सुविधाएं हैं। वे वाया दिल्ली और हैदराबाद की कनेक्टिंग फ्लाइट से नासिक पहुंच सकते हैं। लेकिन यात्रियों को अत्यधिक किराया खर्च करना पड़ सकता है क्योंकि ज्यादातर कनेक्टिंग फ्लाइट्स आम फ्लाइट्स से ढाई गुना महंगी हैं।

किस समय पर चलती थी ये फ्लाइट?

आज यानी 1 अगस्त से जिन फ्लाइट्स को बंद किया गया है, उनमें जोधपुर, उदयपुर और नासिक की फ्लाइट्स शामिल हैं। जोधपुर फ्लाइट इंदौर से सुबह 10:40 पर रवाना होती थी, जबकि 12:20 पर जोधपुर पहुंचती थी। यही फ्लाइट 12:45 पर जोधपुर से रिटर्न होकर 1:15 पर इंदौर आती थी। हालांकि अब इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उदयपुर फ्लाइट, जो 2:40 पर इंदौर से रवाना होकर 3:40 पर उदयपुर पहुंचती थी और शाम 4:20 पर उदयपुर से रवाना होकर 5:25 पर इंदौर लौटती थी, इसे भी बंद कर दिया गया है। वहीं नासिक फ्लाइट, जो 2:45 पर इंदौर से रवाना होकर 3:55 पर नासिक पहुंचती थी और नासिक से शाम 4:15 पर इंदौर के लिए रवाना होकर 5:25 पर इंदौर पहुंचती थी, यह फ्लाइट भी अब बंद कर दी गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews