ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी! इंदौर में प्रेमी ने प्रेमिका पर तानी बंदूक, गिरफ्तार

indore crime News

Indore Crime News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक गाना ठुकरा के मेरा प्यार तू इन्तेकाम देखेगी जैसा ही मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव दिया लेकिन उसने ठुकरा दिया जिसके बाद प्रेमी का गुस्सा फुट पड़ा और उसने जिंदा पिस्टल दिखा कर अपनी प्रेमिका को डराया और धमकी दी। जिसके बाद इस मामले को लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद जिंदा पिस्टल बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”872261073″]

इंदौर शहर के संयोगिता गंज थाना क्षेत्र का ये मामला है। द्वारकापुरी में रहने वाले एक युवक ने अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर पिस्टल दिखा कर डरा दिया और धमकाया भी। जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत करवाते हुए बताया कि प्रेमी द्वारा उसके धमकाया गया और शादी करने का दबाव गया। इस शिकायत के बाद थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर आरोपी की तलाश की और उसे जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

इस मामले को लेकर पुलिस बताया कि महिला ने प्रेमी संग शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था जिसके बाद युवक ने उसे डराया और उसके ऊपर जिंदा पिस्टल तान दी। जिसके बाद महिला घबरा गई और डर के मारे थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद युवक की तलाशी की गई और उसके गिरफ्तार किया गया।

वहीं जब युवक से पूछताछ की गई तो युवक ने बताया कि महिला उसकी कई सालों से परिचित है। उसे साथ उसके प्रेम संबंध है। उसने शादी का प्रस्ताव दिया था जब उसने ठुकरा दिया तो उसने यह घटना को अंजाम दिया। युवक द्वारकापुरी क्षेत्र का रहने वाला है। संयोगितागंज पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews