Indore Crime News : इंदौर के ज्वेलर ने व्यापारियों को लगाई करोड़ों की चपत, सोना-हीरे और रुपए लेकर हुआ फरार

indore crime news

Indore Crime News : इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ज्वैलर आरोपित ने सर्राफा, तुकोगंज, पलासिया और छतरीपुरा के कई व्यापारियों को करोड़ों रुपए के जेवरात चुराकर चपत लगाई है। दरअसल, आरोपित का नाम अक्षर सोनी बताया जा रहा है। इसने व्यापारियों से मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी की है। इस आरोपित के खिलाफ कई व्यापारियों ने शिकायत दर्ज करवाई है तो कई काले धन के चक्कर में शिकायत करने से बच बच गए।

अक्षय सोनी व्यापारियों का सोना, हीरे और रुपये लेकर फरार हो गया। इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। जब व्यापारी अक्षय सोनी के घर पहुंचे तो स्वजन ने बेदखली का विज्ञापन लगा दिया। जिसके बाद कुछ कारोबारियों ने थाने पहुँच कर हेराफेरी का केस दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक अक्षय सोनी ने व्यापारी प्रसन्न को करीब 80 लाख रुपए की चपत लगाई है। वहीं कुछ और व्यापारी है जिन्हें लाखों रुपए की चपत इस आरोपित द्वारा लगाई गई है। इस मामले को लेकर छत्रीपुरा के टीआई द्वारा बताया गया है कि प्रसन्न पुत्र संजय जैन जो मालगंज चौराहा का दवाई व्यापारी है।

उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपित अक्षय पुत्र मनोज सोनी जो रायल हाइट्स का रहने वाला है वह उसका बचपन का दोस्त है। अक्षय पहले मुंबई में हीरा व्यवसायी के पास कार्य करता था। लेकिन 2019 में वह इंदौर में आया और उसने स्वयं का हीरे का व्यवसाय शुरू कर दिया। ऐसे में मुनाफे का झांसा देकर उसने हमें जाल में फंसा लिया। ऐसे में फरियादी ने उसको पैसे दे दिए। अक्षय ने व्यापारी से निजी और कंपनी के खातों में 30 लाख जमा करवा लिए। साथ ही हीरों का सेट भी ले लिया। लेकिन 3 मई को वह अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसकी खूब तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews