
Powder milk for baby and blue spoon on light background close-up. Milk powder for baby in measuring spoon on can. Powdered milk with spoon for baby. Baby Milk Formula and Baby Bottles. Baby milk formula on kitchen background
Milk Powder : दूध पाउडर का इस्तेमाल तो आप सभी ने कभी ना कभी तो किया ही होगा। यह अक्सर जगहों पर और चीजों को बनाने के लिए बहुत काम आता है। वहीं छोटे-छोटे नवजात बच्चों को भी डॉक्टर दूध पाउडर का दूध जरूरत पड़ने पर पिलाने की सलाह देते हैं। बाजार में ये करीब 28 से 30 प्रति किलो में मिल जाता है। अब इसको ज्यादा मात्रा में बना कर तैयार किया जाएगा।
इतने करोड़ की लागत में लगाई जा रही Milk Powder मशीन
बताया जा रहा है कि इंदौर दुग्ध संघ द्वारा तीन गुना अधिक मात्रा में मिल्क पाउडर बनाकर तैयार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इंदौर दुग्ध संघ द्वारा परिसर में प्रदेश का सबसे बड़ा 30 एमटीपीडी क्षमता का नया दूध चूर्ण मशीन स्थापित की जा रही है। यह करीब 77 करोड़ रुपए की है। इस मशीन के द्वारा 3 गुना ज्यादा मिल्क पाउडर बनाकर तैयार किया जाएगा।
इस मशीन में अभी ड्राइंग चेंबर की स्थापना कर दी गई है। खास बात ये है कि अभी इस मशीन को स्थापित करने के लिए दुग्ध संघ द्वारा करीब 27 करोड़ रुपए स्वयं दिए गए है। वहीं 50 करोड़ रुपए राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी द्वारा लिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक इंदौर में करीब 1982 से मिल्क पाउडर का उत्पादन किया जा रहा है। अभी बाजार में करीब 1 किलो मिल्क पाउडर 28 से 30 प्रति किलो में मिल जाता है। वहीं अब मशीन स्थापित करने के बाद लागत मात्र 15 से 18 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो जाएगी। वहीं पाउडर की गुणवत्ता भी अच्छी हो जाएगी।
