Indore News : साइकिल पर सवार होकर दुल्हनियां लेने पहुंचा दूल्हा, 80 से ज्यादा साइकिलिस्ट बने बाराती

Indore News

Indore News : इंदौर में लोग फेमस होने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर सुर्खियां बटोरते हैं। अब तक आपने नार्मल शादी देखी होगी जिसमें हाथी-घोड़े- बग्घी में दूल्हे सवार होकर आते हैं लेकिन क्या अपने साइकिल पर किसी की बारात आते हुए देखी? शायद नहीं देखी होगी लेकिन इंदौर शहर में एक अनूठी शादी की गई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Indore News

तस्वीरों में आप देख सकते हैं बाराती साइकिल से बारात लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। अभी तक अपने कई अनोखी शादी देखी होगी लेकिन साइकिल से बारात ले जाते हुए किसी को नहीं देखा होगा। इंदौर में ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इंदौर के युवक अमोल 9 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Indore News

ऐसे में वह अपनी अपनी बारात साइकिल से ले जा रहे हैं। 9 जून को सुबह निकली जिसे देखर लोग भी हैरान रह गए। इस बारात में 80 से ज्यादा साइकिलिस्ट भी शामिल हुए। सभी बारातियों ने ट्रेक सूट पहन रखे हैं। साथ ही हेलमेट भी पहने हुए हैं। बारातियों ने माथे पर साफा भी पहना हुआ है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews