इंदौर हाईकोर्ट में चली गोली, जमीन पर पड़ा दिखा घायल, इस अंदाज में हुई मॉक ड्रिल

Indore News

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से कुछ वीडियो सामने आई है जो इंदौर हाई कोर्ट की है। इन वीडियो में धायं-धायं गोलियां चलाएं जाने का दृश्य देखने को मिल रहा है। वहीं एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, वारदात के दौरान गोली लगने की वजह से एक व्यक्ति घायल हुआ है। व्यक्ति के घायल होने के तुरंत बाद एम्बुलेंस सायं-सायं आवाज करते हुए मौके पर पहुंचती है और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाती है।

इस दृश्य के बीच वकील और न्यायिक कर्मचारी के साथ अन्य लोग वारदात की वजह से सहमें हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी का बल भी मौजूद दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी लोगों को उनकी सुरक्षा का विश्वास दिलवा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”897128484″]

जानें क्यों हुई मॉक ड्रिल?

[dgv_vimeo_video id=”897128396″]

आपको बता दे, ये कोई क्राइम सीन नहीं है। ये मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के हाई कोर्ट में हुई मॉक ड्रिल का सीन है। गुरुवार की जान हाई कोर्ट में सुरक्षा के लिहाजे से मॉक ड्रिल की गई थी। ताकि आने वाले समय में अगर कोई भी ऐसी घटना घटित होती है तो तुरंत उसका समाधान निकाल कर उससे बचाव किया जा सके।

[dgv_vimeo_video id=”897128589″]

मॉक ड्रिल को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश इनानी द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया है कि मॉक ड्रिल उस समय की गई जब आधे से ज्यादा वकील और कर्मचारी अपने घर जा चुके थे। कोर्ट का समय समाप्त हो चुका था। ये मॉक ड्रिल इसलिए की गई थी की आने वाले समय में कोई भी अप्रिय घटना से आसानी से निपटा जा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews