Indore News : सराफा व्यापारियों के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी, वीडियो हुआ वायरल,

Indore News : सराफा व्यापारियों के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी, वीडियो हुआ वायरल,

इंदौर, आकाश धौलपूरे। Indore News आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रसिद्ध सराफा बाजार में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते दो सराफा कारोबारी आपस मे भिड़ गए। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना 25 जून की है और एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले दोनों सोने चांदी के व्यापारी आपस मे भिड़ गये। इस दौरान दोनों में जमकर लात-घूंसे चले। हालांकि, गनीमत ये रही कि दोनों का झगड़ा आस पास के व्यापारियों ने जैसे – तैसे सँभाला नही तो किसी की भी जान पर बन सकती थी।

यह भी पढ़ें- Panchayat Election : भाजपा के गढ़ में कांग्रेस की सेंध, विधायक का दावा अध्यक्ष बनाएंगे

विवाद के दौरान एक व्यापारी ने हाथ के पहने कड़े से दूसरे व्यापारी को बुरी तरह से घायल कर दिया जिस वजह से दूसरे व्यापारी के सिर पर चोंट आई है। फरियादी व्यापारी का नाम पुनीत पिता सुरेश सोनी बताया जा रहा है जिससे पड़ोसी दुकानदार प्रतीक शर्मा ने व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते विवाद किया। बातचीत से शुरू हुआ विवाद आख़िर में मारपीट तक जा पहुंचा। जिसके बाद फरियादी के रिश्तेदार आनंद सोनी और सागर सोनी ने बीच बचाव किया । बावजूद इसके प्रतीक ने अपने हाथ मे पहने कड़े से नितिन पर हमला बोल दिया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- Raisen News : तेज आंधी से गिरा कच्चा मकान, मासूम बच्ची समेत 4 की मौत, CM ने जताया दुख

इधर, नितिन सोनी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने प्रतीक के खिलाफ धारा 323, 294 और 506 के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, सराफा में हमेशा व्यापारी एक दूसरे का सहयोग करते आये है लेकिन लंबे समय बाद इस तरह का विवाद सार्वजनिक तौर पर सामने आया है। वही मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

[dgv_vimeo_video id=”724388722″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews