Video : फिटनेस के लिये आधी रात में सड़क पर कसरत करते दिखे TI, लोग कर रहे हैं तारीफ

Video : फिटनेस के लिये आधी रात में सड़क पर कसरत करते दिखे TI, लोग कर रहे हैं तारीफ

इंदौर, आकाश धोलपुरे। अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का फिट रहना बेहद जरूरी है तब ही पुलिस सिंघम, दबंग, सिम्बा और सूर्यवंशी की तर्ज पर एक्टिवली आम जनता की मदद आसानी से कर पायेगी। हालांकि पुलिस के इन फिल्मी नामों का जिक्र सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आधुनिक युग की पुलिस स्मार्ट, हैल्दी और फिट रहना चाहती है। फिटनेस और सेहत को लेकर सजग रहने वाले इंदौर के एक काबिल पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसी मिसाल पेश की है जो पुलिस विभाग के अन्य जवानों और अधिकारियों के लिए एक नजीर बन गई है।

ये भी देखें- MP News: लापरवाही मामले में 5 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी सहित 2 सस्पेंड

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के तेजी से बढ़ते शहर इंदौर की जहां की विजय नगर पुलिस के थाना प्रभारी तहजीब काजी ड्यूटी टाइम के समाप्त होने के बाद अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहते है। जैसे ही रात 12 बजे उनका ड्यूटी टाइम समाप्त होता है वैसे ही उनका फिटनेस टाइम शुरू हो जाता। देर रात अलग अलग तरह के व्यायाम टीआई तहजीब काजी खुद को फिट रखने के लिए करते है इसके साथ ही वो हर रोज रात में रनिंग भी करते है।

[dgv_vimeo_video id=”647185541″]

फिटनेस का ये वीडियो जब सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर टीआई द्वारा अपलोड किए गए तो लोगों ने उनकी खूब सराहना की। इसके अलावा उनके वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस अफसर के वीडियो के वायरल होने के बाद अब शहर में उन पुलिस अधिकारियो के जेहन में फिटनेस को लेकर एक नई ऊर्जा जागी है और ये ही वजह है स्वयं पुलिस अधिकारी व जवान तहजीब काजी के वायरल वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”647187150″]

ये भी देखें- लखनऊ कोर्ट ने डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, ये है पूरा मामला

विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी के मुताबिक ड्यूटी टाइम खत्म होने के बाद। वो सीधे घर न जाकर फिटनेस के लिए समय निकालते है। जिसकी वजह उन्होंने बताई कि ड्यूटी के बाद वो घर पर जाकर आराम करने के बजाय व्यायाम को वक्त देते है, क्योंकि उसके बाद उन्हें अलसुबह फिर से ड्यूटी और फील्ड पर तैनात रहना होता है इसलिए वो रात के वक्त ही एक्सरसाइज करते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”647188122″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews