Indore: गणेश चतुर्थी पर खजराना गणेश को लगेगा 1.25 लाख मोदक का भोग, सोने के आभूषण से होगा श्रृंगार

khajrana ganesh indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्यौहार आने वाला है। इस त्यौहार का लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से बीते 2 साल इस त्यौहार की धूम देखने को नहीं मिली। लेकिन इस साल गणेश चतुर्थी की धूम और हर्षोल्लास काफी ज्यादा देखने को मिलेगा। इस साल हर जगह गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं भगवान गणेश की कथा, भजन, प्रवचन आदि धार्मिक आयोजन भी गणेश उत्सव के दौरान किए जाएंगे।

इसी बीच एक खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गणेश उत्सव को काफी ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां भगवान गजानंद को गणेश चतुर्थी के पहले दिन सवा लाख मोदक का भोग लगाया जाएगा। इतना ही नहीं गणेश जी को सोने के आभूषण का श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही मंदिर में गणेश चतुर्थी के 10 दिनों तक कथा, भजन, प्रवचन आदि धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

Must Read : दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए महानायक Amitabh Bachchan, ट्वीट शेयर कर दी जानकारी

इतना ही नहीं इस बार अनंत चतुर्दशी के दिन झांकी भी निकाली जाएगी। यह झांकी खजराना गणेश मंदिर की ओर से चल समारोह में निकाली जाएगी। आपको बता दें झांकी की इस बार की थीम महाकाल और हरसिद्धि माता पर आधारित होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, अनंत चतुर्दशी और नव दुर्गा उत्सव के कार्यक्रम को लेकर इंदौर में मंदिर के प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में बैठक की गई।

इस बैठक में कलेक्टर के साथ मंदिर समिति के अध्यक्ष , मंदिर प्रशासक व नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य और कई अधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि कलेक्टर मनीष सिंह ने 31 अगस्त से शुरू होने वाले गणेश चतुर्थी के उत्सव को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। साथ ही यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, सफाई, प्रसाद निर्माण एवं वितरण समिति के गठन किया। साथ ही ध्वजा पूजन के समय निर्धारण मोदक भोग प्रसादी के कार्यों के लिए सदस्यों एवं अधिकारियों को दायित्व सौंपा गए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews