
Indore Crime News : विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। 17 नवंबर के दिन मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान होने वाले हैं। इसको लेकर शहर में पुलिस प्रशासन काफी ज्यादा सख्त हो चुकी है। लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों पर दाव बोल उनकी गिरफ़्तारी की जा रही है। हाल ही में मुखबिर की सूचना पर आज इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब (96 लीटर) व 01 लोडिंग रिक्शा बरामद की गई है।
जानें पूरा मामला
[dgv_vimeo_video id=”883672237″]
जैसा कि सभी जानते हैं इंदौर में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा शहर में हो रही अवैध शराब की तस्करी और अवैध मादक पदार्थ सबंधी प्रकरणों में लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी के चलते आज क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना भंवरकुआ क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी हो रही हैं। इस सुचना पर विश्वास करने हुए आरोपी शंकर पिता गुलाब सिंह राहुल गांधी नगर प्रतीक्षा ढाबे के पीछे इंदौर, सुमित सोम शिखर अपार्टमेंट सिलिकॉन सिटी इंदौर, इक़बाल कोहिनूर कॉलोनी आजाद नगर इंदौर को पकड़ा है।
पकड़े गए आरोपीयो के कब्जे से 11 पेटी अवैध शराब व लोडिंग रिक्शा बरामद की गई। आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि पालदा, आरटीओ रोड के रास्ते से अवैध शराब लोडिंग रिक्शा में भरकर राजीव गांधी चौराहे तरफ जा रहे थे, जहां आसपास के क्षेत्र में शराब सप्लाई करते थे। आरोपियों के विरुद्ध थाना भंवरकुआ पर अपराध धारा आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। इसकी सुचना क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने दी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
