Indore News: लूट की योजना बनाते 8 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Indore News: लूट की योजना बनाते 8 बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore news) में लूट (Robbery) की वारदात को अंजाम देने के पहले ही पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर 8 नशेड़ी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से अधिकांश आदतन अपराधी हैं जो क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। ऐसे में पुलिस ने बदमाशों के खौफ को कम करने के जुलूस भी निकाला।

दरअसल, इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में दहशत का वातावरण फैलाने वाले बदमाशों द्वारा नेमावर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस को जब इस बात की जानकारी लगी तो घेराबंदी कर बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – PM Modi के गतिशक्ति पर बोले CM Shivraj – विकास के महाअभियान में MP पूरी तरह जुड़ेगा

बता दें कि नामचीन गुंडे प्रज्जवल उर्फ गोलू बामनिया द्वारा अपने 7 साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। प्रज्ज्वल उर्फ गोलू ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया स्टेट्स पर पिस्टल की तस्वीर लगाकर क्षेत्र में दहशत पैदा करने की कोशिश की जिसके बाद उसने अन्य नशेड़ी बदमाशों के साथ नेमावर रोड स्थित पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाई थी। लूट की योजना बनाते समय बदमाश महेश पेट्रोल पंप के करीब शराब पार्टी कर रहे थे जहां से उन्हें धरदबोचा गया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से देशी पिस्टल, तलवार, टॉमी और अन्य हथियार भी जब्त किए। बदमाशों को गिरफ्तार बनने के बाद पुलिस ने बदमाशों का जुलूस (Procession of miscreants) भी निकाला।

ये भी पढ़ें – लोहा पीटा परिवारों के चेहरे पर शिवराज सरकार ने दी ख़ुशी, ऊर्जा मंत्री ने सौंपे पट्टे

आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्त में आये बदमाशों के नाम प्रज्ज्वल उर्फ गोलू निवासी भील कालोनी, साहिल उर्फ बच्चा, अजहर खान,शेख साहिल, मुव्वशिर, शकील, वसीम खान और पीयूष परमार है। वही उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर बदमाश आदतन अपराधी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए अक्सर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। वहीं पुलिस की माने तो पकड़े गए बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”630862296″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews