इंदौर से शुरू होगी चंडीगढ़ और बनारस के लिए सीधी उड़ान, बोले कैलाश “शहर के व्यवसाय और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी उड़ानें”

Kailash Vijayvargiya

Indore News: इंदौर से अब सीधी उड़ान बनारस और चंडीगढ़ के लिए शुरू होगी। इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए बीजेपी के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। कैलाश ने अपने इस पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

कैलाश विजयवर्गीय ने जाहीर की खुशी

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पोस्ट में लिखा कि “इंदौर से चंडीगढ़ और बनारस के लिए शुरू होने वाली है उड़ने इन शहरों के बीच नजदीकियां लेकर आएंगी। इसके अलावा इन उड़ानों से इन शहरों में पर्यटन और व्यवसाय को भी नई ऊंचाई मिलेगी। कैलाश ने इस बात पर भी खुशी ज़ाहिर की किसान के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक धरोहर सांस्कृतिक शहर उज्जैन और बनारस और करीब होंगे। विजयवर्गीय ने अपने इस पोस्ट में यह भी बताया कि अब बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल के भक्तों को दर्शन करने में ना केवल आसानी होगी बल्कि भक्त ज्ञानवापी मंदिर में मां हर श्रृंगार गौरी के दर्शन भी कर सकेंगे। विजयवर्गीय ने अपने इस पोस्ट में यह भी बताया है कि कैसे इस उड़ान के शुरू होने से इंदौर जिला और आस पास का क्षेत्र लाभान्वित होंगे। कैलाश ने अपने इस पोस्ट में इस बात का गर्व भी ज़ाहिर किया की हमारा प्रदेश गति के साथ प्रगति भी कर रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews