Indore शहर को मिलेगी प्रदुषण से राहत, सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

Indore शहर को मिलेगी प्रदुषण से राहत, सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

Indore News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन के बाद इंदौर के BRTS में चलने वाली सभी बसों को इलेक्ट्रिक बसों से बदलने की कवायत शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में 10 इलेक्ट्रिक बसें इंदौर पहुंच चुकी है। वहीं, 40 और बस आने के बाद BRTS में चलने वाली सभी बसों को बदल दिया जाएगा।

सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें

दरअसल, इंदौर के नागरिकों को बेहतर लोक परिवहन की सुविधा देने के उद्देश्य से एक-दूसरे कोने को जोड़ती हुई बीआरटीएस बस सेवा चलाई जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इंदौर शहर इस दिशा में और भी तेजी से कार्य किया जा रहा है, जहां एक तरफ महापौर ने सोलर एनर्जी को लेकर शहरवासियों और पार्षदों से आह्वान किया था तो वहीं अब नगर निगम ने इसमें एक कदम आगे बढ़ाया है।

[dgv_vimeo_video id=”916417038″]

मिलेगी प्रदुषण से राहत

जिसके तहत, BRTS में चलने वाली सभी बसों का बदलाव होने जा रहा है, जिसमें सभी बसें इलेक्ट्रिक बसों से बदली जाएगी। प्रथम चरण में 10 इलेक्ट्रिक बस इंदौर पहुंच चुकी हैं। वहीं, आगामी दिनों में 40 और इलेक्ट्रिक बस इंदौर पहुंच जाएगी। इसके बाद बीआरटीएस में चलने वाली सभी बसों को इन इलेक्ट्रिक बसों से बदल दिया जाएगा। इससे ना सिर्फ नगर निगम के ऊपर से ईंधन का आर्थिक भार काम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी यह एक बेहतर कदम साबित होगा।

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews