इंदौर में भी समय बदला, कलेक्टर ने 5वीं तक के सभी स्कूल 9 बजे से पहले नहीं खुलने का आदेश दिया

इंदौर में भी समय बदला, कलेक्टर ने 5वीं तक के सभी स्कूल 9 बजे से पहले नहीं खुलने का आदेश दिया

Indore News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तरह ही आर्थिक राजधानी इंदौर भी सर्दी की चपेट में है, यहाँ भी पिछले दो तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, सुबह के समय गलन का अहसास हो रहा है, तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, ऐसे में कलेक्टर ने छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों का समय बदलने के आदेश दिए हैं।

9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल 

इंदौर कलेक्टर  डॉ इलैया राजा टी ने आज आदेश जारी कर कहा कि जिले के तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण सभी शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड सहित सभी अन्य बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को देखते हुए नर्सरी से पांचवी तक के सभी स्कूल अब से सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

भोपाल में भी 9 बजे से पहले स्कूल नहीं खोले जाने के आदेश 

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में भी मौसम बहुत ठंडा है, वहां भी सुबह एक समय ठिठुरन का अहसास हो रहा है , इसलिए बच्चों की सेहत की सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इसी तरह का आदेश आज जारी किया है, उन्होंने जिले में संचालित सभी नर्सरी से लेकर पांचवी तक के प्राइमरी स्कूलों को 9 बजे के बाद ही ओपन करने का आदेश दिया है जिससे छोटे बच्चों को ठिठुरनभरी सर्दी से बचाया जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews