रंगदारी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में प्रति रविवार को लगने वाले हॉट बाजार में बदमाश द्वारा मसाला कारोबारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है फिलहाल पुलिस का कहना है कि बदमाश जावेद को चोरी के आरोप में पड़कर सलाखों के पीछे कर दिया गया है और पूरे मामले में वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि तस्वीरे शहर के मध्य क्षेत्र मल्हारगंज की है जहाँ रविवार को जिंसी हॉट लगता है जहां पर तमाम व्यापारी विभिन्न वस्तुओं के व्यापार करते हैं तो वहीं क्षेत्र में ही रहने वाला एक जावेद नामक बदमाश व्यापारी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि बदमाश पर पुलिस ने घर में घुसकर चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है और उसे सलाखों के पीछे कर दिया है तो वहीं वीडियो में साफ तौर पर बदमाश कह रहा है कि मैं नशा करके आता हूं और फिर तुम्हें देख लूंगा तो इसी के साथ बदमाश में वीडियो में कहा है कि प्रेम भाव से दे दो नहीं तुम्हें नशा कर कर आता हूं और फिर देख लूंगा वायरल वीडियो को लेकर अधिकारियों का कहना है की वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है और यदि कोई तथ्य सामने आता है या शिकायत आती है तो उसे अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि तस्वीर में दिखाई दे रहा बदमाश फिलहाल चोरी के आरोप में जेल जा चुका है और शिकायत मिलने पर वायरल वीडियो में कार्यवाही की बात अधिकारी ने कही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”886451634″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews