Indore पुलिस को मिली सफलता, 2021 से फरार आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

arrested

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर साल 2021 से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ संजय मालवीय ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आइए जानते हैं विस्तार से…

रावजी बाजार का मामला

दरअसल, मामला रावजी बाजार का है। जब पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। जब भी पुलिस उसके घर दबिश देती थी तो अपराधी वहां से फरार हो जाता था। बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लान बनाते हुए ड्रोन कैमरे के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम मिश्रीलाल बताया जा रहा है।

एडिशनल डीसीपी ने दी ये जानकारी

फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जब कभी पुलिस उसके घर दबिश देती थी, तो वहां से भाग जाता था। दरअसल, उसके घर की बनावट कुछ इस प्रकार की थी कि वह किसी अन्य दरवाजे से फरार हो जाता था। वहीं, आखिरकार पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए आरोपी पर नजर रखी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है- राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच, इंदौर

[dgv_vimeo_video id=”934483999″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews