
Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश करने के बदले लाखों रुपए का प्रॉफिट दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। फिलहाल, गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
MIG क्षेत्र का मामला
दरअसल, मामला एमआईजी क्षेत्र का है। जब फरियादी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पास 11 जून को एक कॉल आया था, उस दौरान युवती ने बताया था कि बालाजी इक्विटी डाटइन शेयर बाजार में निवेश करने से लाखों का मुनाफा होगा। जिसके बाद फरयादी ने अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 75 हजार रुपये जमा करवाए, जो कुछ ही समय बाद 14 लाख रुपयों हो गए, लेकिन जब फरयादी ने पैसे निकालने को कहा, तो उससे 30% पैसे और जमा करने को कहा गया। शक होने पर उसने पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
4 गिरफ्तार, 2 फरार
वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर अनूप नगर में दबिश देकर चेतन राठौर, जितेंद्र सिंह चौहान, आसिफ अंसारी और निखिल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अरबाज और फराज फरार है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पहले भी फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1000040180″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

