Indore News: पुलिस ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

indore police

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां महिला के साथ मारपीट का मामला थाना बाणगंगा में दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में शामिल पति के साथ तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मारपीट की घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी पंकज पांडे ने विवाद का कारण पति की दो पत्नियां होना बताया जा रहा है। इस दौरान पति ने पहली पत्नी के उकसाने पर दूसरी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की।

ये है पूरा मामला

मारपीट का यह पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के में रविवार को हुआ। जहां पति ने अपनी दूसरी पहली पत्नी के चक्कर में अपनी मां, बहन के साथ मिलकर दूसरी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। इसके साथ ही पत्नी की हत्या का भी प्रयास किया गया। वहीं पूरे मामले में बुधवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिय पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर सरेआम दरिंदगी से हमला किया। वह उसे खीचते हुए बाहर लाया। महिला चीखती रही पर पति का दिल जरा सा भी नही पसीजा उसके बाद पति द्वारा पत्नी को दूसरी मंजिल की बालकनी से फेंकने की कोशिश भी की। इसके बाद पत्थर से कई बार सिर पर वार किये। इस दौरान लोग नीचे से महिला को छोड़ने के लिये चिल्लाते रहे। लेकिन आरोपी नहीं माना।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पीड़ित पत्नी को उसके पति ने घर में घुसकर हमला किया था। जिसमें उसकी दूसरी पत्नी भी शामिल थी। हमले के दौरान आस पास के रहवासियों ने आरोपी पति का वीडियो बना लिया। जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसके आधार पर पुलिस ने पति और घटना में शामिल कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”917483345″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews