MP: कविता पाटीदार पहुंची सुमित्रा महाजन के घर, आंखो में खुशी के आंसू भर ताई ने दिया आशीर्वाद, जाने

MP: कविता पाटीदार पहुंची सुमित्रा महाजन के घर, आंखो में खुशी के आंसू भर ताई ने दिया आशीर्वाद, जाने

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिन है कविता पाटीदार (Kavita Patidar) को भाजपा की राज्य सभा उम्मीदवार चुना गया है और इसक घोषणा भी की गई। आज यानी सोमवार को वह इंदौर में स्थित भाजपा कार्यालय पहुंची। यहां उनका अन्य सदस्यों के द्वारा बहुत अच्छे से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। जिसके बाद वह पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के पास उनके घर पहुंची और उनके पांव छूकर उनका आशीर्वाद दिया। आशीर्वाद देते वक्त सुमित्रा महाजन काफी भावुक नजर आई और राज्यसभा उम्मीदवार को पार्टी की नीतियों का पालन करने की सलाह दी।

यह भी पढ़े… सावधानी हटी और आपका डेटा चोरी! आपकी कार में कनेक्टेड Apps चुरा सकते हैं आपका पर्सनल डेटा

हालांकि जब कविता पाटीदार की नाम की घोषणा हुई थी इससे सभी लोग हैरान हो गए। क्योंकि पाटीदार खुद महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की सपोर्टर हैं और विजयवर्गीय भी राज्यसभा की दावेदारी कर रहे थे। इस दौरान पाटीदार ने कहा कि उनका नाम घोषित होने वाला है, उन्हें खुद नहीं पता था। वो खुद को सौभाग्यशाली समझती है कि उनका जन्म अहिल्या की नगरी में हुआ। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का भाजपा के सारे फैसले संगठन द्वारा किया जाता है और कांग्रेस ने ओबीसी के गलत आंकड़े विधानसभा में प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा थी हम ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं और यह बात जनता भी जानती है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री भी भाजपा की ही देन है और वह खुद भी ओबीसी वर्ग से हैं जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से विवेक तनखा है।

यह भी पढ़े… इंग्लैंड की मशहूर महिला क्रिकेटर्स कैथरीन ब्रन्ट और नट साइवर ने रचाई एक-दूसरे से शादी

उनके मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता पर आधारित पार्टी है, जो अपने नियमों पर चलती है। पाटीदार का कहना है कि भाजपा जो कहती है वह करती भी है और अब तक बीजेपी द्वारा प्रदेश में कई कल्याणकारी काम किए गए हैं और इन्हीं जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर वह स्थानीय निकाय चुनाव में भी लड़ेंगे और भाजपा का परचम लहराएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews