
Indore News : इंदौर के संयोगितागंज थाने पर निगम कर्मचारियों द्वारा खुद के साथ हुए अभद्र व्यवहार और मारपीट का एक मुकदमा दर्ज कराया गया दर्ज हुए मुकदमे को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भैया विश्वकर्मा जो कि नगर निगम के कर्मचारी है इलाके में सफाई करवा रहे थे इस दौरान एक युवक में उनके साथ विवाद किया और मारपीट भी की। मारपीट के मामले में थाना संयोगितागंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
क्या है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के मुरई मोहल्ला वर्तमान 55 में सफाई के दौरान एक युवक द्वारा निगम कर्मचारी के साथ मारपीट की गई है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है घटना की जानकारी अधिकारी ने बताया कि नगर निगम कर्मचारियों द्वारा इलाके में विधिवत तरीके से सफाई का कार्य किया जा रहा था और मारपीट करने वाले युवक ने पहले खुद के घर के सामने की सफाई करने की बात कर्मचारियों से की जिस पर विवाद हो गया।
निगम कर्मियों ने मीडिया को बताया कि मारपीट करने वाले युवक ने चेंबर पर पड़े कचरे को पहले हटाने की जिद की। घटना को लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने भी मोहम्मद शमी नमक युवक द्वारा कचरा उठाने के बाद पर विवाद कर मारपीट करने की बात मीडिया को बताई हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”902513705″]
[dgv_vimeo_video id=”902513527″]
