रक्षाबंधन के रंग अपनों के आशीर्वाद के संग : नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आस्था वृद्धाश्रम में बुजुर्गों साथ मनाया रक्षाबंधन

अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए सरकार उसको बचाए नही जिस प्रकार ममता जी उसको बचा रही है ममता जी को नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।
kailash

Indore News : भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व प्रतिवर्ष अनुसार राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधानसभा क्रमांक 1 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय द्वारा परदेशी पुरा स्थित आस्था वृद्ध आश्रम जाकर वहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओंं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान वृद्ध आश्रम में बने नवीन भवन का भी लोकार्पण किया गया। जिसमें घर जैसी तमाम सुविधाओं का विशेष ध्यान रखकर वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए बनवाया गया है। इस दौरान उनके साथ विधानसभा क्रमांक 2 से विधायक रमेश मेंदोला, निगम सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य हरिनारायण यादव आदि मौजूद थे।

गौरतलब है कि इस दौरान विधानसभा 2 के विधायक रमेश मंडोला द्वारा आस्था वृद्ध आश्रम परिसर में एक और नवीन भवन बनाने हेतु 5 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई, भवन के बारे में जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उनके ओर उनकी टीम के द्वारा विगत कई वर्षों से आस्था वृद्ध आश्रम आकर यहां रहने वाले बुजुर्गों के साथ रक्षाबंधन, होली, दीपावली, नव वर्ष सहित सभी त्योहार मनाए जाते रहे हैं और इस बात की उन्हें खुशी है कि जब भी वह यहां आते हैं तो यहां रहने वाले बुजुर्गों एवं महिलाओं के चेहरे पर जो खुशी देखने को मिलती है वह किसी त्योहार से कम नहीं। इस दौरान आश्रम परिसर में न सिर्फ वृद्ध आश्रम के निवासी बल्कि महेश दृष्टिहीन आश्रम से आई हुई बालिकाएं भी मौजूद थी, जिनके साथ लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रक्षाबंधन का पर्व मनाने से पहले जमकर अंताक्षरी भी खेली।

[dgv_vimeo_video id=”1000065058″]

बंगाल में महिलाएं नही है सुरक्षित

मीडिया से बात करते हुए बंगाल में हो रही महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हृदय में महिलाओंं के प्रति कोई संवेदना नहीं है तथा वह अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। ममता बनर्जी को लेकर विजयवर्गीय बोले आपकी जवाबदारी है सरकार आपकी है उनको एक मिनिट भी कुर्सी पर बैठने का अधिकार नही है उनके मुख्यमंत्री रहते यदि महिलाएं सुरक्षित नही है सबसे ज़्यादा ज़िम्मेदार ममता जी है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए सरकार उसको बचाए नही जिस प्रकार ममता जी उसको बचा रही है ममता जी को नैतिक रूप से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1000065236″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews