MP High Court में 7 नये जज नियुक्त, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

7 new judges appointed in MP High Court : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को हाल ही में 7 जज मिले हैं, पिछले दिनों ही इनके नियुक्ति के आदेश जारी हुए, आज चीफ जस्टिस रवि मलिमठ ने नवनियुक्त 7 जजों को शपथ दिलवाई । यह शपथ ग्रहण समारोह हाई कोर्ट के साउथ ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ।

एमपी हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 53 है, जिसमें से वर्तमान में चीफ जस्टिस को मिलाकर 30 जज कार्यरत हैं। आज हाई कोर्ट में 7 नए जजों को शपथ दिलवाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में हाई कोर्ट जस्टिस भी शामिल हुए।

नये जजों को मिलाकर संख्या 37 हुई 

राष्ट्रपति से सातों जजों के नामों की मंजूरी मिलने के बाद विधि एवं न्यायिक विभाग ने हाई कोर्ट जज के रूप में नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में नये जजों की संख्या को मिलाकर अब जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है। आज जिन सात जजों ने शपथ ली है उनके नाम हैं रुपेश चंद्र वशर्ने, अनुराधा शुक्ला, संजीव सुधाकर कलगावंकर, प्रेम नारायण सिंह, अचल कुमार पालीवाल, हृदेश और अरविंद कुमार सिंह हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews