
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor
Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर खुली ड्यूटी पेड शराब की दुकान को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पेड शराब दुकान से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में इसको लेकर एक घोटाला भी सामने आया है। जिसके बाद एयरपोर्ट ऑथोरिटी के अधिकारियों ने इंदौर आकर जांच करना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 9 मई 2022 के दिन अराइवल एरिया में ड्यूटी पेड शराब के लिए टेंडर जारी किए थे। ये टेंडर 5 साल के लिए था। इसको लेकर 4 अगस्त के दिन सबसे बड़ी बोली लेने वाले भोपाल की हिमालया ट्रेडर्स को टेंडर दिया गया था। लेकिन इसमें घोटाला किया गया जिसकी शिकायत हाल ही में सामने आई।
ये शिकायत इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर से लेकर एएआई दिल्ली के चीफ विजिलेंस ऑफिसर, ईडी कमर्शियल और वेस्टर्न रीजन मुंबई के रीजनल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तक की गई जिसके बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया। शिकायत में ये बताया गया कि टेंडर में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में आपस में कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट नहीं होना चाहिए। लेकिन अभी जिस कंपनी के पास टेंडर है उनमें से तीन कंपनियां आपस में कनेक्टेड हैं।
दरअसल, टेंडर में 4 कंपनी शामिल थी। हिमालया ट्रेडर्स, मुंबई वाइन, सोम डिस्टलरीज ब्रेवरेज लिमिटेड और स्मोकिन लिकर प्रा.लि. इसमें शामिल है। इन चार में से सिर्फ मुंबई वाइन को छोड़ कर बाकि सभी कंपनियां आपस में कनेक्टेड हैं। इतना ही नहीं टेंडर लेने वाली कंपनी ने गलत दस्तावेज देकर टेंडर लिए है। इस मामले को लेकर 2 महीने पहले से शिकायत की गई थी लेकिन इसे टालाजा रहा है। अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया लेकिन अब वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।
शिकायत के मुताबिक, हिमालया ट्रेडर्स और सोम डिस्टलरीज के चेयरमैन पार्टनर है। बड़ी बात ये है कि हिमालया ट्रेडर्स और स्मोकिन लिकर कंपनी का एड्रेस और कॉलिंग नंबर भी एक है। दोनों कंपनी का सीए भी एक ही है। लीजेंड कंपनी से स्मोकिन कंपनी का ऑफिस लिया गया है। स्मोकिन कंपनी ने सोम डिस्टलरीज को भी पैसे लोन पर दिए है। बड़ी बात ये है कि सोम डिस्टलरीज के गारंटर भी जगदीश अरोरा है और लीजेंड कंपनी के डायरेक्टर भी जगदीश अरोरा ही हैं।
