प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राममय हुआ इंदौर, भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान ने पहनी खाकी वर्दी, बैच पर लिखा ‘पवनपुत्र’

hanuman

Ramlala Pran Pratishtha: आज का दिन इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा। आज 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर देश भर में अलग ही धूम देखने को मिल रही है। आज देश भर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जश्न मनाया जा रहा है। इसी के चलते मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का कोना-कोना राममय हुआ। शहर के सभी मंदिरों में खास सजावट की गई है।

वहीं, इंदौर के बाणगंगा थाने में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान प्रतिमा को खाकी वर्दी पहनाई गई है। इतना ही नहीं खाकी में बैच पर जहां पुलिसकर्मी का अपना नाम लिखा होता है, वहां हनुमान प्रतिमा की खाकी वर्दी में ‘पवनपुत्र’ लिखा हुआ है। बाणगंगा थाने में स्थित हनुमान मंदिर के इस श्रृंगार की खूब प्रशंसा हो रही है। यहां भगवान राम के परम भक्त हनुमान का श्रृंगार देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

पुलिस अफसरों का ऐसा मानना है कि हनुमान जी की शक्ति और आशीर्वाद की वजह से ही पुलिस कर्मियों को शक्ति मिलती है। उन्हें की प्रेरणा से पुलिस का वजूद है। हनुमान जी की प्रतिमा के इस श्रृंगार को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews