MP Weather Update : आज 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, चलेगी तेज हवा, मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, सक्रिय होगा नया सिस्टम

mp weather

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से आज रविवार को भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश-बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश हुई और कहीं कहीं ओले भी गिरे।आज रविवार को लगभग 20 जिलों में गरज-चमक के साथ बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।इधर, मंगलवार को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इसके असर से बुधवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी 

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज ग्वालियर , सागर, रीवा संभाग समेत कई जिलों में बादल छाने और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।वही मुरैना, सागर, दमोह, छतरपुर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, कटनी, मैहर, उमरिया, डिंडोरी, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और रीवा में बारिश होने की संभावना है।इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, पिछले 2 दिनों में हुए ओलावृष्टि से  गेहूं,सरसों, चना, मसूर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

5 को फिर सक्रिय होगा नया सिस्टम

वर्तमान में अफगानिस्तान और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस चक्रवातीय परिसंचरण से लेकर पश्चिमोत्तर अरब सागर तक मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ लाइन बन रही है।इसके अतिरिक्त राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना है। हवाओं का रुख भी दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है।अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के चलते बादल, बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार 5 मार्च से अगले पश्चिमी विश्व के सक्रिय होने की संभावना है,
ऐसे में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश हो सकती है।

सीएम ने दिए सर्वे के निर्देश

बारिश और ओलों से फसलों की हालत देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित जिला कलेक्टरों को तत्काल सर्वे के निर्देश दिए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिं‍धि‍या ने भी गुना, अशोकनगर और शिवपुरी ज़िलों के ग्रामीण क्षेत्रों मे ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त फसलों का जल्द सर्वे कर प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की जाये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews