CM के आदेश की धज्जियां उड़ा रही मुरैना पुलिस, यातायात थाना प्रभारी का थाने में शराब पीते हुए Video Viral

CM के आदेश की धज्जियां उड़ा रही मुरैना पुलिस, यातायात थाना प्रभारी का थाने में शराब पीते हुए Video Viral

Morena News : मध्य प्रदेश मुरैना पुलिस के काले कारनामों की गवाही देता हुआ एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक थानेदार अपने अधीनस्थ पुलिस स्टाफ को थाने मे ही बिठाकर मदिरा पान करा रहा है चौंकाने बाली  बात यह है कि  जहाँ एक ओर मप्र सरकार और खुद पुलिस विभाग नशा मुक्ति के लिए दुहाई देता हुआ दिखाई देता है वहीं दूसरी ओर वायरल वीडियो मे दिख रहे  मुरैना पुलिस के थानेदार और उसके साथी पुलिसकर्मी  पुलिस यूनिफार्म में ड्यूटी के दौरान थाने मे ही बैठ कर शराब का सेवन कर रहे हैं ।

वर्दी में शराब पीते हुए वीडियो वायरल

इससे यह तो स्पष्ट है कि इनको न तो वर्दी  के प्रति ली गई निष्ठा की शपथ  याद है और न ही किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्यवाही का कोई  डर भय।इस वीडियो के वायरल होते ही मुरैना पुलिस की खूब किरिकिरी हो रही है और जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे थानेदार का नाम  थाना यातायात  मुरैना में  प्रभारी के रूप में पदस्थ सूबेदार अखिल सिंह नागर  बताया गया हैं ,जो आपने थाने में बैठ कर अपने अधीनस्थों को  यूनिफार्म मे ही मदिरा पान करा रहे हैं।

पहले भी चर्चाओं में रह चुके है थानेदार

सूबेदार अखिल सिंह नागर का ऐसा ही एक कारनामा जिला उमरिया मे पदस्थापना के दौरान भी मीडिया में चर्चा का विषय रहा था जब ये  यातायात प्रभारी उमरिया रहते हुए वर्दी मे ही बीच बाजार सिगरेट के कस लगते हुए और धुंआ उड़ाते हुए देखे गए थे। हाय रे मुरैना पुलिस इतनी बिचारी है जिसे यह भी नहीं मालूम मुख्यमंत्री चिल्ला चिल्ला के कह रहे हैं नशा मुक्ति अभियान चलाओ और यह खुद नशे में डूबे हुए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”816123105″]

मुरैना से नितेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews