MP News: नजीराबाद से जमीनी विवाद का बड़ा मामला आया सामने, दो पक्षों में जमकर हुई झड़प, दो लोगों की मौत और दर्जन भर लोग हुए घायल

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी से एक बड़ा जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। दरअसल इस जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। इस विवाद में दो लोगों की मौत हो गई है। जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया है।
MP News: नजीराबाद से जमीनी विवाद का बड़ा मामला आया सामने, दो पक्षों में जमकर हुई झड़प, दो लोगों की मौत और दर्जन भर लोग हुए घायल

MP News: भोपाल के नजीराबाद में जमीनी विवाद का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच बड़ी झड़प हो गई और इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं मृतकों के नाम जसवंत और रंगलाल बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों मृतकों पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया है। इससे दोनों की मौत हो गई।

[dgv_vimeo_video id=”945204353″]

घायलों को भेजा गया अस्पताल:

जानकारी के मुताबिक घायलों को बैरसिया अस्पताल भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं मामले की जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। जबकि इस घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”945204640″]

दरअसल नजीराबाद में हुई इस घटना ने गाँव में भी चिंता बड़ा दी है। जिसके चलते भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और दोनों पक्षों के बीच उत्पन्न हो रहे विवाद को सुलझाया जा सके। सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत का प्रयास किया जा रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”945205669″]

वहीं इस घटना ने एक बार फिर ज़मीनी विवाद की चिंता को उजागर किया है। हालांकि इससे समाज को सावधान होने की आवश्यकता है। वहीं इस मामले में स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने इस घातक विवाद को सुलझाने के लिए तत्परता दिखाई है। वहीं पुलिस की मामले पर पैनी नजर है ताकि फिर से ऐसी घटना न हो और विवाद न बड़े।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews