
MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते एकदम से मध्य प्रदेश का मौसम बदल गया है। मंगलवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। फिलहाल 15 अप्रैल तक बारिश-आंधी के साथ ओले गिरने का अनुमान है। आज बुधवार को भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।इस दौरान 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-तेज हवा चलने के आसार है।
आज 27 जिलों में बारिश/आंधी का अलर्ट
- भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, विदिशा, रायसेन, शहडोल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, डिंडोरी, उमरिया, आगर-मालवा, देवास, खंडवा, सागर, दमोह, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, कटनी, सिवनी, मंडला और अनूपपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- सिंगरौली, अनुपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और पांढुर्णा में अत्यधिक बारिश और ओले गिरने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। गुना और अशोकनगर में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
एक साथ कई सिस्टम सक्रिय
- वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास बना हुआ है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग और मध्य महाराष्ट्र पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है जिससे भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग, इंदौर, उज्जैन व ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश हो रही है।
- आज 10 अप्रैल को भी भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में ओले भी गिरने के भी आसार हैं।13 अप्रैल को फिर नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी, जिसके असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

