मध्य प्रदेश मौसम पर ताजा अपडेट, 2 दिन चलेगी शीतलहर, और गिरेगा पारा, जानें अपने शहर का हाल

अगले 2 दिनों में उज्जैन, ग्वालियर, चंबल भोपाल, इंदौर, और सागर संभाग में ठंड का असर और बढ़ने के आसार जताए गए है। इस दौरान शीतलहर की भी स्थिति बन सकती है।
up Weather :

MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग ज्यादा ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है।फिलहाल चार पांच दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।अगले 2 दिनों में उज्जैन, ग्वालियर, चंबल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम ,और सागर संभाग में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

रविवार सोमवार को इन जिलों में चलेगी शीतलहर

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक टूफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई पर, 55°E देशांतर एवं 30°N अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है।वातावरण में नमी कम है जिससे मौसम शुष्क है लेकिन उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज रविवार भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, शहडोल, सिवनी जिले में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। सोमवार को भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है।

शनिवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
  • रात का सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया।
  • भोपाल, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, शहडोल में शीतलहर का प्रभाव रहा।
  • इंदौर और सिवनी जिले में तीव्र शीतलहर रही।
  • नरसिंहपुर और बैतूल में शीतल दिन रहा।

MP Weather Forecast till 10 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews