MP Weather : 8 संभागों में 11 जुलाई तक बदला रहेगा मौसम, आज 20 जिलों में भारी बारिश-बादल-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल- IMD का पूर्वानुमान

8 जुलाई को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर भारी वर्षा की संभावनाएं बनी रहेगी। 11 जुलाई तक ग्वालियर चंबल सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
Weather Update

MP Weather Alert Today: मध्यप्रदेश में अभी 11-12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज रविवार को भोपाल, चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में भारी बारिश तो इंदौर उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, 7 जुलाई को नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिसके 8 और 9 जुलाई को प्रदेश में झमाझम बारिश होनेे की संभावना है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • आज रविवार को मुरैना और दक्षिण ग्वालियर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने के साथ उत्तरी ग्वालियर भिंड, दक्षिण बालाघाट, दतिया, उत्तर श्योपुर कलां और उत्तर शिवपुरी में मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है,।
  • दक्षिण श्योपुर कलां, दक्षिण शिवपुरी, दक्षिण टीकमगढ़, रतनगढ़, छतरपुर, पंढुर्ना, छिंदवाड़ा, दक्षिण सिवनी, शहडोल, अनूपपुर और सतना/चित्रकूट में सुबह के समय हल्की गरज के साथ बारिश हो सकती है।
  •  अशोकनगर, शहडोल, नीमच, मुरैना, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, राजगढ़, मंदसौर, भिंड और आगर-मालवा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ।

11 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मध्य प्रदेश से दो ट्रफ गुजर रही है और उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है, जिसके चलते आंधी-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है और 11 जुलाई तक ग्वालियर चंबल सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।आज 7 जुलाई को सक्रिय होने जा रहे नए वेदर सिस्टम के चलते 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।8 जुलाई को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, सागर, और ग्वालियर संभाग में कई जगह पर भारी वर्षा की संभावनाएं बनी रहेगी।10 जुलाई के बाद बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवा का घेरा बनने वाला है।

MP मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, आसनसोल, बागती होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी यूपी पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।इस चक्रवात से लेकर असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है।इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश से होकर जा रही है।गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका और मानसून द्रोणिका नीचे आकर एमपी से गुजर रही है।इसके असर से रविवार सोमवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल , उज्जैन, इंदौर संभाग में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews