MP Weather: नए सिस्टम के एक्टिव होते ही बदलेगा मौसम, आज 5 संभागों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

आज से एक नया सिस्टम सक्रिय होने से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होकर आगे बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से 3-4 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
IMD Weather Update

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आज सोमवार से नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर से मंगलवार से वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके प्रभाव से 21-22 अगस्त तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में झमाझम बारिश होगी। आज सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है वही छिंदवाड़ा, सतना, सीधी, धार और बड़वानी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक इस सीजन की 76% से ज्यादा 28.5 इंच बारिश हो चुकी है।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो  अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार मंगलवार को शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश तो बैतूल, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, डिंडौरी, कटनी, सिवनी, मंडला एवं बालाघाट जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने क अनुमान है।मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

आज इन जिलों में Heavy Rain Alert

  • आज भिंड, मुरैना, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नमदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, निवाड़ी जिलों के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना।
  • शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, अशोकनगर,सिवनी, दमोह, सागर, मैहर, दतिया, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, पांढुणा जिलों में अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है।

22 अगस्त तक ऐसा रहेगा MP Weather

आज कम दबाव के क्षेत्र के अति कम दबाव के क्षेत्र में बदलकर आगे बढ़ने से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।20-21 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।20 अगस्त से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश तो 22 अगस्त को अति भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिसे और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।  23-24 अगस्त से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और मानसून के कमजोर होते ही वर्षा की गतिविधियों में भी कमी आएगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण बांग्लादेश पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सोमवार को इसके अति कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर झारखंड की तरफ आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर, उरई, सीधी, रांची से होते हुए दक्षिणी बांग्लादेश पर बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है, इसके असर से सोमवार मंगलवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। खास करके इसका असर ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में दिखाई देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews