MP Weather Update Today : बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, आज 2 संभाग और 12 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली, गिरेंगे ओले

MP weather

MP Weather Update Today : 14-15 फरवरी से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, हालांकि आज मंगलवार को बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।आज सागर, रीवा और शहडोल संभाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कई जिलों में ओले भी गिर सकते है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरनेके बाद हवा का रुख उत्तरी होने से बुधवार से फिर ठंड का असर तेज होगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने आज मंगलवार को कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पन्ना जिलों के साथ-साथ रीवा शहडोल संभाग के जिलों में  गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • सतना, चित्रकूट, मैहर, मऊगंज, , सिंगरौली, सीधी और उमरिया में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पूर्व बैतूल, पूर्वी नर्मदापुरम, उत्तरी मंडला, पन्ना, छतरपुर, रीवा, कटनी, उमरिया, बांधवगढ़, शहडोल डिंडोरी में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी भी चल सकती है, भोपाल और आसपास के क्षेत्र में हल्की धूप के साथ ठंडक बनी रहेगी।
  • नरसिंगपुर, जबलपुर, भेड़ाघाट, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना में बिजली के साथ ओलावृष्टि । सतना, चित्रकूट, रीवा, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर में बिजली चमकने के साथ-साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि जारी ।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में दक्षिणी गुजरात के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई और एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण मराठवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ मध्य छोभमंडलीय की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है। इसके चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और बादल छाने के साथ बारिश हो रही है।बुधवार से मौसम साफ होने के साथ फिर से उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। धुंध के साथ ठंड भी पड़ने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews