Bhopal : क्या कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने किया नियमों का उल्लंघन? जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे आए नजर

Bhopal

Bhopal : कथावाचक अनिरुद्धाचार्य बीते कुछ दिनों से काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी और कहा गया था कि वह जल्द एक करोड रुपए दे दे वरना उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद भी वह डरे नहीं और रोजाना अपनी कथा करते हुए नजर आए। इसी बीच उनका सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhopal : क्या अनिरुद्धाचार्य ने किया नियमों का उल्लंघन?

इस फोटो में वह भोपाल सेंट्रल जेल अधीक्षक की कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद उनकी चर्चा और ज्यादा होने लगती है। दरअसल, किसी भी सरकारी अधिकारी की कुर्सी पर कोई भी नहीं बैठ सकता हैं इतना ही नहीं कोई दूसरा सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भी नहीं बैठ सकता है ये नियमों के विरुद्ध है।

ऐसे में अनिरुद्धाचार्य की ये तस्वीर सामने आना एक बड़ी बात है। हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। जानकारी के मुताबिक, 9 अप्रैल के दिन अनिरुद्धाचार्य सेंट्रल जेल में आध्यामिक प्रवचन देने के लिए गए थे। ऐसे में वह जेल अधीक्षक के कक्ष में भी पहुंचे।

उसके बाद वह उनकी कुर्सी पर बैठ गए। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका फोटो किसी ने पोस्ट कर दिया जो वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखकर कई लोग बातें कर रहे हैं तो कई इसे काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से अनिरुद्ध आचार्य चर्चा में बने हुए हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews