Pravasi Bhartiya Sammelan : ‘सिस्टर सिटी’ के रुप में काम करेगा NRI समूह, शनिवार को होगी हाइब्रीड मीटिंग

Indore, mp tourism

Pravasi Bhartiya Sammelan : जनवरी के महीने में इंदौर शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस आयोजन में मॉरीशस से लगभग 400 प्रवासी भारतीय शामिल होने वाले हैं। जिसमें व्यापारी और सरकार में पदस्थ अधिकारी का समूह मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार और इंदौर शहर के साथ एनआरआई लोगों का यह समूह एक अनुबंध कर ‘सिस्टर सिटी’ के रूप में काम करेगा। इसका मतलब ये है कि इस आयोजन में एनआरआई आयोजक की भूमिका में होंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस अनुबंध के चलते मारीशस के प्रवासी भारतीय इंदौर के साथ ही पर्यटन के विकास को भी सहयोग करने वाले हैं। साथ ही इंदौर नगर निगम के माध्यम मारीशस में स्वच्छता के माडल को लागू किया जाएगा और संस्कृति को भी इंदौर की तरह बढ़ावा दिया जाएगा। इसको लेकर एक एमओयू किया जा रहा है। जिसके चलते क्रियान्वयन के लिए एक समूह बनाया जाएगा।

जिसमें पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, इंदौर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य प्रतिनिधि को रखा जाएगा। वहीं समूह की गतिविधियों के संचालन के लिए मारीशस के चार प्रतिनिधि और इंदौर के भी चार प्रतिनिधि रहेंगे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इंदौर के साथ मारीशस में आपसी सहयोग और विकास होगा। साथ ही व्यापार बढ़ाने में भी ये समूह इंदौर का साथ देगा। वहीं दूसरे देशों में इंदौर की संस्कृति पहुंचाने का काम भी ये करेंगे।

खास बात ये है कि इंदौर के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाने और बगीचों के विकास में मारीशस व खाड़ी देश के प्रवासी साथ देंगे। इन लोगों ने इंदौर के साथ सिस्टर सिटी के रुप में सहयोग करने की रुचि जताई है। इसको लेकर ही सम्मेलन के दौरान अनुबंध किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शनिवार के दिन इंदौर के प्रवासी भारतीयों की हाइब्रीड मीटिंग होने वाली हैं। इसमें विदेशाे में बसे इंदौर के प्रवासी भारतीयों साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव चर्चा करेंगे। 200 से ज्यादा लोग ऑफलाइन मीटिंग में शामिल होंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews