Petrol-Diesel price today : तेल की कीमतों ने फिर लगाई छलांग, MP में सबसे महंगा पेट्रोल, जानें रेट

Petrol-Diesel price today : तेल की कीमतों ने फिर लगाई छलांग, MP में सबसे महंगा पेट्रोल, जानें रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती महंगाई हर तरफ से आम आदमी की कमर तोड़ रही है, तो वहीं दिन ब दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों (petrol-diesel rates) में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानि शनिवार (16 अक्टूबर) को तेल की कीमतों (Fuel Price) में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं अनूपपुर में सबसे महंगा 117.51 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है। इसी के साथ देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए हैं।

ये भी देखें- Government Job Alert : इन पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

पेट्रोल-डीजल में 35 पैसे की बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी में दिल्ली में पेट्रोल 105.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.87 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो वहीं महानगरी मुंबई में पेट्रोल 111.43 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बात करें मध्य प्रदेश की तो राजधानी भोपाल में पेट्रोल  के दाम शनिवार को 114.09 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, वहीं डीजल की कीमत 103.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल अनूपपुर जिले में देखने को मिल रहा है जहां पेट्रोल 117.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। तेल की कीमतों  में लगातार हो रही बढ़ोतरी से जनता सरकार से काफी नाराज है।

यहां जानें MP के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)
भोपाल 114.09 103.40
इंदौर 114.71 104.00
ग्वालियर 113.99 103.31
जबलपुर 114.67 103.96

जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम 

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप घर बैठे सिर्फ एक SMS के जरिए रोज शहर में तेल की कीमत का हाल आसानी से जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस भेजकर जानकारी ले सकते हैं। इसी के साथ एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews