Pravasi Bhartiya Sammelan : अतिथियों की सुविधा के लिए बनाया गया “अतिथि देवो भव:” ऐप, हुआ लॉन्च

Pravasi Bhartiya Sammelan

Pravasi Bhartiya Sammelan : जनवरी के महीने में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होने वाला है। इसको लेकर जोरों शोरों से प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए भी अच्छी खासी तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा विदेशी मेहमानों के लिए “पधारो म्हारे घर” की थीम भी रखी गई है। क्योंकि कई विदेशी मेहमानों को घर पर ठहराया जाएगा।

इसके लिए विकास प्राधिकरण यानी आइडीए द्वारा “अतिथि देवो भव” ऐप को लांच किया गया है। खास बात यह है कि इस ऐप को प्रवासी भारतीय और उनका अपने घरों में आतिथ्य कराने के लिए मेजबानों की सुविधा को देखते हुए बनाया गया है। इस ऐप में अतिथि और मेजबान दोनों के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिए गए हैं। जिसके चलते अतिथि और मेजबान अपने संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पता, खाने और वाहन की जानकारी दे सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस ऐप की लॉन्चिंग विकास प्राधिकरण के भवन में की गई। इस दौरान आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने “अतिथि देवो भव:” एप्लिकेशन लांच किया। उनके साथ यहां पर कलाकार राजीव नेमा, भाजपा मध्य प्रदेश विदेश संपर्क विभाग की प्रदेश संयोजक डा. दिव्या गुप्ता, डा. अनिल भंडारी, जितेंद्र मुछाल, राकेश जैन और प्राधिकरण के सीईओ रामप्रकाश अहिरवार मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews