रक्षाबंधन पर सवा लाख महिलाओं को उपहार, मुफ्त में कर सकेंगी बसों में सफर

Indore News , Raksha bandhan 2023

Raksha Bandhan 2023 : देशभर में 30 और 31 अगस्त के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। इस खास उपलक्ष में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड द्वारा शहर की सभी बहनों को रक्षाबंधन पर शहर की सभी बसों में मुफ्त यात्रा करने का उपहार दिया गया है। इसकी घोषणा भी की जा चुकी है। अब रक्षाबंधन के खास त्यौहार के मौके पर शहर की सभी महिलाएं मुफ्त में 400 बसों में सफर कर सकेंगी।

Raksha Bandhan पर सवा लाख महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा

जानकारी के मुताबिक, इस उपहार की घोषणा इंदौर के महापौर और एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष जय सिंह चावड़ा द्वारा की गई है। यह घोषणा रोजाना बसों में सफर कर रही सवा लाख महिलाओं के लिए है।

गौरतलब है कि ये उपहार सिर्फ इंदौर की महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि भोपाल में भी बहनों को तोहफा दिया गया है। भोपाल की बहनें को भी रक्षाबंधन के दिन BCLL की बसों में किराया नहीं देना पड़ेगा। सभी महिलाऐं शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक रक्षाबंधन के दिन निशुल्क सभी बसों में सफर कर सकेंगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews