Ranjeet Hanuman Prabhat Feri : स्‍वर्ण रथ पर सवार होकर भ्रमण पर निकले बाबा रणजीत, देखें वीडियो

Ranjeet Hanuman Prabhat Feri

Ranjeet Hanuman Prabhat Feri : हर साल की तरह इस साल भी रणजीत अष्टमी के दिन बाबा रणजीत की प्रभात फेरी जोरों शोरों से निकाली गई। इस दौरान बाबा स्वर्ण रथ स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगरसेठ के रूप में निकले। उनके स्वर्ण रथ को आज 251 लोगों ने एक ही वेशभूषा में रहकर खींचा। सभी लोग नंगे पैर रहे। ये प्रभात फेरी आज सुबह 5 बजे निकाली गई।

Ranjeet Hanuman Prabhat Feri

इस दौरान लाखों लोग इस प्रभात फेरी में शामिल हुए। बाबा के श्रृंगारित स्वरूप को निहारने के लिए रथ के साथ-साथ लोग भी पैदल चले। आज की प्रभात फेरी पूरे लावलश्कर के साथ निकाली जाती है इसमें नासिक ढ़ोल और भजन मण्डली भी शामिल रही। 5 घंटे की ये प्रभात फेरी पूरे पश्चिमी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर वपस मंदिर लौटेगी। इस फेरी को संचालित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने 51 भक्तों की टीम बनाई।

Ranjeet Hanuman Prabhat Feri

साथ ही प्रसाद वितरण के लिए 100 भक्तों की टीम बनाई तो रक्षासूत्र वितरण के लिए 50 भक्तों मौजूद रहे। अतिथियों के स्वागत के लिए भी 11 लोग मौजूद थे। आज का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से ये लाइव प्रसारण हुआ। वहीं श्रृंगार रूप बाबा की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सभी को देखने को मिली।

[dgv_vimeo_video id=”781696848″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews