Ratlam News : घोड़ों से सजी बग्घी, गुब्बारे वाला वाहन कर रहे वैक्सीनेशन के लिए जागरूक

Ratlam News : घोड़ों से सजी बग्घी, गुब्बारे वाला वाहन कर रहे वैक्सीनेशन के लिए जागरूक

रतलाम, सुशील खरे।  एक समय मतदान के लिए जिस तरह से सरकार प्रचार प्रसार करती थी अब उसी तरह से अब वैक्सीनेशन (Vaccination) के लिए तरह तरह के आयोजन किये जा रहे हैं।  इसी क्रम में आज शनिवार को कलेक्टर का निर्देश मिलते ही रतलाम (Ratlam) शहर में रथयात्रा निकाली गई।  इसमें एक और जहां घोड़ों से सजी बग्घी, मोरमोटर और गुब्बारों से सजे वाहन थे पीछे जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों की गाड़ियों का काफिला  था।  रतलाम कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना है जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून से शुरू वाले वैक्सीनेशन महाअभियान में डेढ़ लाख लोगों का वैक्सीनेशन होगा तो संभव है तीसरी लहर न आये और हम अपने नौनिहालों को इस गंभीर कोरोना महामारी से पूरी  तरह सुरक्षित कर सकते हैं।

कलेक्टर ने वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारियों को लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील एवं जिला प्रभारी डॉ प्रमोद प्रजापति को निर्देश दिए हैं कि 21 जून से 30 जून तक चलने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान में कोई भी कमी नहीं रखी जाए, किसी भी अधिकारी का कोई एक्सक्यूज नहीं चलेगा। वैक्सीनेशन के दौरान लोगों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। सुबह 9:00 बजे अमला वैक्सीनेशन कार्य के लिए तैयार हो जाए।

ये भी पढ़ें – वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए समाज के लोग अपने अंदाज में कर रहे लोगों को प्रेरित

कलक्टर ने निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन के लिए जिले में पूर्ण सकारात्मक माहौल बनाया जाए, बड़े स्थानों पर मार्च आयोजित किया जाए। प्रभातफेरी भी आयोजित की जा सकती है। स्कूली बच्चों के माध्यम से परिवारों में जागरूकता फैलाना है। स्कूली बच्चे वैक्सीनेशन दूत का कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शिक्षक अपने बच्चों के साथ सतत संवाद रखेंगे। बच्चों के द्वारा उनके माता-पिता तथा परिवारों में शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के लिए मानिटरिंग करेंगे।

 ये भी पढ़ें – Bhopal News : कलेक्टर ने कहा “जो परिवार से करे प्यार, वो वैक्सीनेशन से कैसे करे इंकार”

कलेक्टर ने निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया को निर्देश दिया कि रतलाम शहर में वैक्सीनेशन के लिए प्रत्येक वार्ड में सेंटर बनाया गया है। वार्डों में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के माध्यम से नागरिकों को आमंत्रण पर्चियां भिजवाई जाए जिसमें उनको दिनांक, वार्ड तथा सेंटर उल्लेखित करते हुए टीका लगवाने के लिए आमंत्रित किया जाए। वैक्सीनेशन सेंटर्स पर सेल्फी प्वाइंट बढ़ाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। इसके अलावा टीका लगवाने वाले व्यक्ति को पेरासिटामोल टेबलेट मुहैया करवाने की पर्याप्त तैयारी स्वास्थ्य विभाग रखेगा। कलेक्टर ने बताया कि वैक्सीनेशन को प्रोत्साहित करने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों की सहभागिता भी अत्यावश्यक है, इसलिए जिस वार्ड में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन होगा उस वार्ड की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें –  Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews