वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए समाज के लोग अपने अंदाज में कर रहे लोगों को प्रेरित

वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए समाज के लोग अपने अंदाज में कर रहे लोगों को प्रेरित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 21 जून को मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन का महाअभियान (Vaccination Campaign) शुरू होगा।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि वैक्सीनेशन महाअभियान (Vaccination Campaign) लोगों का जीवन बचाने का पवित्र अभियान है। टीकाकरण के इस कार्य को पूर्ण कर सबके जीवन को सुरक्षित बनाना है। आप सभी जुट जायेंगे, तो तीसरी लहर आने पर भी हम अच्छी तरह से उसका मुकाबला कर सकेंगे। सरकार गीतों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

21 जून से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन के महाअभियान (Vaccination Campaign) के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस दिन प्रदेश के 7000 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर एक साथ महा अभियान की शुरुआत होगी। वैक्सीनेशन के महाअभियान (Vaccination Campaign) को सफल बनाने के लिए सरकार ने प्रदेश के सभी लोगों से अपील की है। सरकार ने समाज के हर गणमान्य व्यक्ति से लोगों को प्रेरित करने की अपील की ही।  इस कड़ी ने भिंड के गीतकार कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया ने एक गीत प्रस्तुत कर लोगों से वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचने की अपील की।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1406192165236068356

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज शनिवार को वीसी के माध्यम से प्रदेश के गणमान्य लोगों से बात की और सभी ने अपने विचार साझा किये और सभी से वैक्सीनेशन महाअभियान में सहयोग मांगा।

ये भी पढ़ें –Gwalior News : प्रशासन का अनोखा अभियान वैक्सीन लगवाएं और पाएं आकर्षक इनाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रमुख लोग समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। धर्मगुरु, चिंतक, लेखक, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि यदि वैक्सीनेशन के प्रति जागरुकता फैलाएँ, तो समाज जागृत होगा।

ये भी पढ़ें – Chhindwara: 21 जून से शुरू होगा वैक्सीनेशन महाअभियान, विधायक ने बैठक बुलाकर बनाई रणनीति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वैक्सीनेशन का महा अभियान लोगों का जीवन बचाने का पवित्र अभियान है। टीकाकरण के इस कार्य को पूर्ण कर सबके जीवन को सुरक्षित बनाना है। आप सभी जुट जायेंगे, तो तीसरी लहर आने पर भी हम अच्छी तरह से उसका मुकाबला कर सकेंगे।  उन्होंने कहा कि आप वैक्सीनेशन सेंटर्स में लोगों को यह भी संकल्प दिलाएंगे कि मैंने वैक्सीन लगवाई है और मैं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा। सेंटर में आनंद का वातावरण होगा।

ये भी पढ़ें – Bhopal News : कलेक्टर ने कहा “जो परिवार से करे प्यार, वो वैक्सीनेशन से कैसे करे इंकार”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews