
CM Youth Internship Scheme : मध्यप्रदेश सरकार की “मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2022” के लिए 7 दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुका है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर ट्वीट भी किया था और युवाओं से आह्वान किया था कि मध्यप्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें। बता दें मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। इस योजना अंतर्गत प्रदेश में 4,695 मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र की भर्ती की जाएगी। इसके लिए कम से कम ग्रेजुएट होना जरुरी है। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा आयु सीमा 18 से 29 वर्ष निर्धारित की गई है। इसमें शर्त है कि डिग्री कोर्स पास करने के दो साल के भीतर ही आवेदन किया जा सकता है।
30 दिसंबर तक करें आवेदन
दरअसल, योजना के तहत रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि 21 दिसम्बर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 दिसम्बर कर दिया गया है। बता दें इस योजना के लिए आवेदक 30 दिसंबर 2022 तक https://mponline.gov.in/portal/ पर आवेदन कर सकते है। इस योजना के द्वारा “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार द्वारा 8 हजार रूपये का स्टायपेंड हर माह दिया जायेगा।
नीमच कलेक्टर ने किया आग्रह
वहीं, नीमच कलेक्टर मंयक अग्रवाल ने जिले के अधिकाधिक युवाओं से मुख्यमंत्री यवा इन्टर्नशिप योजना के तहत आवेदन कर इसका अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है। बता दें योजना के 4,695 युवाओ का चयन किया जाएगा। जिसमें 45 इंटर्न का चयन नीमच जिले के लिए किया जाएगा जो नीमच जिले के निवासी होंगे। साथ ही, उन सभी को विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

