दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

इंदौर,आकाश धोलपुरे।  मोबाइल सुधारने वाले द्वारा शंका के चलते मोबाइल का बिल मांगे जाने पर दो दिन पहले ऐसा बवाल मचा था कि शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में आरोपियों ने मिलकर दोहरे हत्याकांड (Double Murder)  की वारदात को अंजाम दिया था। इसी दोहरे हत्याकांड का खुलासा इंदौर की भंवरकुआ पुलिस ने किया है और मुख्य आरोपी समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest  कर लिया है पुलिस की माने तो 4 आरोपी अभी भी फरार जिनकी तलाश की जा रही है।

दरअसल, शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में स्थित पालदा में 2 दिन पहले दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई थी और पुलिस ने महज 48 घंटों में दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना में पालदा निवासी मयंक और अमित की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।  भंवरकुआ पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित और उसके भाई सहित तीन अन्य बदमाशों गिरफ्तार किया है।

 ये भी पढ़ें – शव को रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम, हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग

पुलिस के अनुसार मोबाइल रिपेयरिंग की बात को लेकर दीपांशु और चिंटू के बीच विवाद हुआ था और मोबाइल सुधर जाने के बाद भी मोबाइल इसलिये नहीं दिया जा रहा था क्योंकि उसका बिल नहीं था लिहाजा, 25 हजार रुपये के मोबाइल का सौदा 17 हजार रुपये में तय हुआ और इसी के लेनदेन को विवाद बढ़ गया और बात हत्या तक पहुंच गई।  भंवरकुआ पुलिस के थाना प्रभारी संतोष दूधी ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है।

ये भी पढ़ें – Audio Viral: धार के पूर्व महाराज ने प्रिंसिपल को दी धमकी, दर्ज हुआ FIR, जाने क्या है पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews