Road accident : नासिक से इंदौर आ रही यात्री बस पलटी, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

Road accident : नासिक से इंदौर आ रही यात्री बस पलटी, 2 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पुणे से नासिक (Nashik) होते हुए इंदौर (Indore) आ रही एक यात्री बस (passenger bus) गुरुवार अलसुबह मानपुर थाना क्षेत्र के जाना पाव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक यात्री बस एक खड़े ट्रक को ओवर टैक कर रही थी और अचानक स्पीड ब्रेकर सामने आ जाने से बस का नियंत्रण खो गया जिससे बस पलट गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई वहीं अन्य घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें- Indore News : आग से थर्राया शहर, ब्लास्ट में दो दमकलकर्मी सहित 3 लोग घायल

घटना इंदौर से के पास मानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां महाराष्ट्र के नासिक से इंदौर आ रही यात्री बस क्रमांक MP-41-MN-0999 मानपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश के यात्री सवार थे। वहीं जानकारी ये भी सामने आई है कि बस के कैबिन में शराब की बोतल मिली है जिसके चलते अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहन चालक के नशे में होने के चलते दुर्घटना हुई है। घटना के बाद घायल और मृतकों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला जिसके बाद घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मानपुर थाना पुलिस घायलों और मृतकों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, बस को क्रेन की मदद से रास्ते हटा दिया गया ताकि हाइवे पर यातायात प्रभावित न हो।

[dgv_vimeo_video id=”639882853″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews