इंदौर के DAVV में बीएड के छात्रों का हंगामा, कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, देखें वीडियो

indore davv, davv univeristy

Indore Davv : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आज सुबह B.Ed के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि छात्र-छात्राओं ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर का घेराव करते हुए कैंपस में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। कई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद छात्रों को 10 दिन का समय देते हुए शांत किया गया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानें पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”898054462″]

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग परिसर में बेड के फोर्थ सेम के छात्र-छात्राओं द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल उनका फोर्थ सेम के परीक्षा का परिणाम असंतुष्ट आया है, जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं में नाराजगी बनी हुई है। वह अपने परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है। कई आरोप छात्र-छात्राओं द्वारा प्रबंधन पर लगाए गए हैं। खराब रिजल्ट को लेकर प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया गया।

[dgv_vimeo_video id=”898054796″]

इतना ही नहीं छात्रों की अगुवाई कर रहे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी जावेद खान ने भी प्रबंधन पर आरोप लगाए है। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के लिए कॉलेज पहुंचने पर मुख्य द्वार पर की गई तालाबंदी को लेकर भी कई तरह के सवाल मीडिया के सामने उठाए है। इसी बीच डीएवीवी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष तिवारी के कक्ष में पहुंचें।

[dgv_vimeo_video id=”898055039″]

यहां छात्र छात्राओं ने अपने सवाल उठाएं ऐसे में उन्हें शांत करने के लिए 10 दिनों के समय की मांग आशीष तिवारी द्वारा की है। इन 10 दिनों में मामले की जांच की जाएगी। आपको बता दें, मीडिया से बात करते हुए बुरहानपुर से इंदौर पहुंची एक छात्रा ने हाल ही में आए परीक्षा परिणाम से पूरी तरह असंतुष्ट होना बताते हुए कॉपी चेक करने वालों पर आरोप लगाया।

[dgv_vimeo_video id=”898055149″]

साथ ही प्रबंधन पर भी लापरवाहीं का आरोप लगाया। वहीं परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों से मिलने के बाद डीएवीवी के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अशेष तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रों द्वारा कैंपस में आकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही मांग की गई कि उनकी कॉपी फिर से चेक होनी चाहिए और जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। अब जल्द ही कॉपी की जांच फिर से करवाई जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews